होम = मनोरंजन = काश उन्हें जिंदा रहते पद्म विभूषण मिला होता: एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी

काश उन्हें जिंदा रहते पद्म विभूषण मिला होता: एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी

Actress Hema malini News: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने पति और एक्टर रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह सम्मान पूरे परिवार और पूरे देश के लिए बहुत खुशी की बात है, यह उनकी भावुक याद दिलाता है कि जो हो सकता था वो नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा, ‘यह हमें बहुत खुश करता है, पूरा देश खुश है। अगर यह सम्मान पहले मिल जाता तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते और उनके फैंस भी देखकर खुश होते।’

पिछले साल धर्मेंद्र का हुआ था निधन

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे, लेकिन घर लौटने के बाद निधन हो गया। हेमा मालिनी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

धर्मेंद्र-हेमा की शादी 1980 में हुई थी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 2 मई 1980 को हुई थी। यह शादी काफी चर्चित रही क्योंकि उस समय धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे थे। हेमा मालिनी ने प्यार में कई बाधाओं को पार किया और दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने इस शादी के लिए अपना धर्म भी बदला था।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बहुत गर्व है