होम = मनोरंजन = Grammy 2026 Updates: 90 साल के दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

Grammy 2026 Updates: 90 साल के दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

Grammy Award News: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 समारोह अमेरिका के लॉस एजिल्स में हो रहा है। इस दौरान 90 वर्षीय आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके पहले ग्रैमी अवॉर्ड सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल, यह पहली बार है जब दलाई लामा को बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इससे उनके प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हो गए। बताते चलें कि दलाई लामा को जिस एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, उसका नाम ‘मेडिटेशनः द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ है।

दलाई लामा की नेटवर्थ?

दलाई लामा पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हैं और वह काफी साधारण जीवन जीते हैं। दलाई लामा की नेटवर्थ को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है वह 15 करोड़ डॉलर मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ के आंकड़े को जानकर लोग हैरान हैं कि वह निर्वासन में रहते हुए इतनी संपत्ति के मालिक हैं। दलाई लामा की इनकम का जरिया उनके बुक्स की रॉयल्टी, दुनिया से मिलने वाले दान के साथ ही उनके व्याख्यान हैं।

37 साल पहले मिला था नोबेल शांति पुरस्कार

दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु होते हैं। 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म साल 1935 में हुआ था। वह साल 1959 में चीन के साथ तनाव के बाद भारत आ गए थे। इशके बाद से वह धर्मशाला में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। दलाई लामा को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और इसमें नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है। दलाई लामा को तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए साल 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘ये सिर्फ ट्रेलर है…’ रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी भरा संदेश आया सामने