Ganesh Chaturthi 2025 : पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और और सुनीता आज फिर साथ नजर आए हैं। दोनो ने एक साथ गणेश चतुर्थी मनाई है और इस मौके पर मिठाई भी बांटी है।

बता दें कि हाल ही में दोनों के तलाक की खबरें आ रही थी। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर ‘चीटिंग’ का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अपील की है। लेकिन अब गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता और गोविंदा को एक साथ देखा गया है।

गोविंदा और सुनीता ने दोनों ने मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया है।

इस खास मौके पर दोनो के साथ मिठाई भी बांटते नजर आए है। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही है।

गोविंदा और सुनीता गणपति उत्सव के दौरान मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते भी दिखे। मरून सिल्क साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए सुनीता खूबसूरत दिख रही थीं।

