होम = मनोरंजन = एक्टर गोविंदा के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक पर कही ये बात

एक्टर गोविंदा के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक पर कही ये बात

Govinda Manager Shashi Sinha: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक छोटे इवेंट में उनके नाचते-गाते हुए वीडियो सामने आने के बाद उनके निजी जीवन की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगीं। कई दिनों से उनके अफेयर की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं, जिसके बारे में अब उनके मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी है। शशि सिन्हा, जो गोविंदा के मैनेजर हैं, शशि सिन्हा ने कहा, ‘बहुत दुख होता है…भगवान करे उनकी जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चले।

गोविंदा के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी रही है, लेकिन आजकल उन्हें फिल्मों में उतना नहीं देखा जाता। साथ ही, अफेयर की खबरों के चलते उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में बनी हुई है। मीडिया में यह खबरें आई थीं कि गोविंदा का किसी मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा है, और यह खबर उनकी शादीशुदा जिंदगी के बावजूद लोगों को हैरान कर गई थी।

मैनेजर शशि सिन्हा ने कही ये बात

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस मामले पर बयान दिया था और कहा था कि यदि ये खबरें सच साबित होती हैं, तो वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। फैंस ने भी अभिनेता की हालिया हालत को लेकर चिंता जताई है। उन्हें हाल ही में एक साधारण कार में जाते हुए देखा गया, जिससे उनके स्टारडम के बारे में चर्चा होने लगी। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस पर कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ सही और खुशहाल रहे।’

साथ ही उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। अफवाह बेहद गलत फैली हुई हैं उन्होंने कौन-सी शादी कर ली है। ये अफवाह निराधार हैं।”

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ‘डकैत’ के मेकर्स का बड़ा फैसला, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म