होम = मनोरंजन = Ghooskhor Pandit Controversy: रिलीज से पहले फंसी ‘घूसखोर पंडित’, FIR भी दर्ज; जानें क्या है वजह

Ghooskhor Pandit Controversy: रिलीज से पहले फंसी ‘घूसखोर पंडित’, FIR भी दर्ज; जानें क्या है वजह

Ghooskhor Pandit Controversy: ओटीटी वेबसीरीज़ ‘घूसखोर पंडित’ कंटेंट से पहले अपने टाइटल को लेकर ऐसे विवाद में फंस गई है कि मेकर्स को टीज़र तक हटाना पड़ गया। मामला अब सिर्फ फिल्मी बहस नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। ब्राह्मण संगठनों और कई राजनीतिक दलों ने इसे समुदाय का अपमान बताया, वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे समाज में विद्वेष फैलाने वाला बताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। लखनऊ के हजरतगंज थाने में निर्माता नीरज पांडे, उनकी टीम और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है।

विवाद तब और भड़क गया जब मायावती समेत कई नेताओं की आपत्ति के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने फेसबुक पोस्ट कर कहा कि फिल्म का ब्राह्मणों से कोई संबंध नहीं है। उनके मुताबिक “पंडित” शब्द का मतलब सिर्फ ब्राह्मण नहीं बल्कि ‘विद्वान’ भी होता है और यह किसी व्यक्ति का नाम भी हो सकता है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जब निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी खुद ब्राह्मण हैं, तो अपमान का सवाल कैसे उठता है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

उधर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्म इंडस्ट्री पर भारतीय संस्कृति को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ऐसी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली से लखनऊ तक शिकायतें, FIR और राजनीतिक बयानबाजी के बीच मेकर्स सफाई दे रहे हैं कि उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि वेबसीरीज़ की रिलीज अधर में लटक गई है अब सबकी नजर आगे होने वाले फैसले पर टिकी है।

ये भी पढ़ें: ‘हालात मेरे हाथ में नहीं, जो होगा देखा जाएगा’, गिरफ्तारी के बाद बोले सांसद पप्पू यादव