Ganesh Chaturthi 2025: पूरा देश आज “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे से गूंज रहा है। 27 अगस्त यानि आज गणेश गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच एक दिल छू लेने वाली वीडियो सामने आई है। जिसमें एक छोटी से बच्ची अपने नन्हे-नन्हे हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति गढ़ रही हैं।
जहां बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने घर में धूमधाम से विराजते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बप्पा को घर नहीं बल्कि उनकी बेटी देवी अपने हाथों से बनाती हुई नजर आ रही है। दरअसल, बिपाशा ने हाल ही में अपनी प्यारी सी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नन्हे-नन्हे हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति गढ़ रही हैं। वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
पीले रंग का कुर्ता और सलवार में दिखी
वीडियो में बिपाशा देवी मिट्टी की मदद से मूर्ति गढ़ती नजर आ रही हैं। गेरुआ पीले रंग का कुर्ता और सलवार पहने और बालों में पोनीटेल बांधे देवी बेहद प्यारी लग रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और देवी की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो किया शेयर
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी सी बेटी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने नन्हे-नन्हे हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति गढ़ रही हैं. वीडियो में, देवी मिट्टी से मूर्ति बनाती नज़र आ रही हैं और इस प्रोसेस में बेहद तल्लीन और फोकस्ड़ दिखाई दे रही हैं. येलो कलर का कुर्ता और सलवार पहने और बालों की पोनीटेल बांधे, देवी बेहद प्यारी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया (जय भगवान गणेश).”
ये भी पढ़े : अंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत

