Aishwarya Rai Bachchan : ऐश्वर्या राय बच्चन बुधवार, 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश में आयोजित सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में पहुंचीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर और कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान ऐश्वर्या राय ने अपनी ओर खींचा।
PM मोदी के छुए पैर
कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या ने मंच पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। उनकी यह विनम्रता देखकर फैंस खुश हो गए। अपनी स्पीच से भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में ऐश्वर्या राय स्टेज पर चढ़ती दिखती हैं और सीधे पीएम मोदी के पास जाती हैं। वह झुककर उनके पैर छूती हैं। पीएम मोदी पहले हाथ जोड़ते हैं,फिर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या की स्पीच ने जीता दिल
इसके बाद ऐश्वर्या ने जाति और धर्म पर एक मजबूत स्पीच दी। उनकी बात खत्म होते ही लोगों ने तालियां बजाईं।ऐश्वर्या ने कहा- “सिर्फ एक ही जाति है-मानवता की जाति।” उन्होंने कहा, “एक ही धर्म है-प्रेम का धर्म। एक ही भाषा है-दिल की भाषा। और एक ही ईश्वर है,वह सर्वव्यापी है।
ऐश्वर्या ने मानवता और प्रेम के महत्व पर बात की। उन्होंने लोगों को भेदभाव से ऊपर उठने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका संदेश एकता और आपसी समझ बढ़ाने पर केंद्रित था। लोगों ने उनकी स्पीच ध्यान से सुनी और उनकी तारीफ की। स्पीच के दौरान ऐश्वर्या ने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के बारे में भी बात की।

