AA22 x A6 : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख करने वाली हैं। खबर है कि वह डायरेक्टर एटली कुमार की अपकमिंग बिग-बजट फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म पहले से ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फाइनल हो चुकी है, जिसे फिलहाल वर्किंग टाइटल AA22 x A6 के नाम से जाना जा रहा है।
मुंबई शेड्यूल पूरा, अब टीम जाएगी यूएई
सूत्रों की मानें तो फिल्म का पहला शेड्यूल करीब 50 दिनों तक मुंबई में चला था, जो पिछले महीने खत्म हुआ। अब मेकर्स ने दूसरे शेड्यूल की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की टीम अगले महीने यूएई में शूटिंग करने वाली है। इस शेड्यूल में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। माना जा रहा है कि यहीं से दीपिका पादुकोण आधिकारिक तौर पर टीम से जुड़ेंगी और अल्लू अर्जुन के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दिखाई देगी।
फिल्म सिर्फ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण तक सीमित नहीं है। इसमें मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस वजह से यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।
साइंस-फिक्शन कहानी, जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मूवी साइंस-फिक्शन ड्रामा पर आधारित होगी। एटली कुमार इसे अपने करियर की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन, इमोशन और हाई-विजुअल इफेक्ट्स का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
कब होगी रिलीज
हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, ऐसे में दर्शकों का उत्साह दोगुना है।
ये भी पढ़े – BiggBoss 19 : ‘असली है या नकली?’… तान्या की ज्वैलरी पर फराह खान का बेबाक सवाल
गौरतलब है कि दीपिका को हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में देखा गया था, जबकि अल्लू अर्जुन की अगली बड़ी रिलीज पुष्पा 2 है। ऐसे में इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी बड़े पर्दे पर वाकई में धमाल मचाने वाली है।

