होम = मनोरंजन = Dussehra 2025 : ‘दिल्ली 6’ से ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दिखाया दशहरा उत्सव

Dussehra 2025 : ‘दिल्ली 6’ से ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दिखाया दशहरा उत्सव

by | Oct 2, 2025 | मनोरंजन

Dussehra 2025 : सिनेमा के पर्दे पर त्योहारों की रौनक अक्सर देखने को मिलती है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कई त्योहार फिल्मों का अहम हिस्सा बनते हैं। दशहरा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है, उसे भी कई फिल्मों में खास तरीके से दिखाया गया है। राम-रावण युद्ध, रावण दहन और रामलीला के मंचन जैसे दृश्य इन फिल्मों में कहानी को और गहराई देते हैं। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसी फिल्मों पर, जिनमें दशहरे की झलक देखने को मिली है।

दिल्ली 6 (2009)

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पृष्ठभूमि पुरानी दिल्ली की गलियों में रची-बसी है। फिल्म में दशहरे और रामलीला की थीम को बेहद कलात्मक ढंग से पिरोया गया है। इसमें अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को प्रतीकात्मक तरीके से दिखाया गया है।

कहानी (2012)

सुजॉय घोष की इस थ्रिलर फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आई। दशहरे के पर्व को फिल्म के क्लाइमेक्स में बेहद प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया है। भीड़भाड़ वाले दशहरा उत्सव के बीच चरित्र अपना बदला लेता है, जो अच्छाई के पक्ष में खड़ा होने का संदेश देता है।

ड्रीम गर्ल (2019)

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा की शुरुआत ही रामलीला के मंचन से होती है, जहां आयुष्मान खुराना सीता का किरदार निभाते हैं। फिल्म में सामाजिक संदेश भी दिया गया है कि आधुनिक समय में लोग कितने अकेले हो गए हैं और उन्हें सच्चे रिश्तों की तलाश है।

मरजावां (2019)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की यह फिल्म अपने ड्रामेटिक अंदाज के लिए जानी जाती है। रावण दहन का दृश्य इसमें खास आकर्षण है, जहां विलेन को प्रतीकात्मक रूप से रावण से जोड़ा गया है। फिल्म अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देती है।

नौटंकी साला (2013)

रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कुणाल रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी थिएटर और नाटकों से जुड़ी है, जिसमें कई बार रामलीला के मंचन को भी दिखाया गया है।

येे भी पढ़ेBigg Boss 19: फरहाना की हरकत से भड़के अभिषेक, घर में छिड़ा घमासान

दशहरा और रामलीला (Dussehra 2025) से जुड़े दृश्य भारतीय फिल्मों की कहानियों को और गहराई और भावनात्मक जुड़ाव देते हैं। ये फिल्में दर्शकों को न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखाती हैं।

बंगाल