होम = मनोरंजन = फैंस के लिए खुशखबरी: दृश्यम फ्रेंचाइजी का नया अध्याय, लौट आया जॉर्ज कुट्टी का किरदार

फैंस के लिए खुशखबरी: दृश्यम फ्रेंचाइजी का नया अध्याय, लौट आया जॉर्ज कुट्टी का किरदार

by | Sep 23, 2025 | मनोरंजन

Drishyam 3 : मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार और हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मोहनलाल एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी दृश्यम के अगले अध्याय के साथ वापसी कर रहे हैं। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म की घोषणा का इंतजार था और अब आखिरकार इसका आगाज हो गया है।

पूजा के साथ हुई शुरुआत

सोमवार को मोहनलाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने सेट से तस्वीरें साझा की, जिनमें वह क्लैपबोर्ड हाथ में लिए और पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा “एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी की दुनिया में वापसी। दृश्यम 3 की शुरुआत आज पूजा के साथ हुई।”

फैंस के लिए खास तोहफा

साल 2013 में रिलीज हुई पहली दृश्यम ने दर्शकों के बीच अलग ही जगह बनाई थी। इसके बाद यह कहानी इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित कई भाषाओं में बनाया गया। हिंदी वर्जन में अजय देवगन ने मोहनलाल के जॉर्ज कुट्टी वाले किरदार को निभाया। अब यह फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रही है और जल्द ही इसका कोरियाई रीमेक भी बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कोरियाई फिल्ममेकर डिओक नोह करेंगे, जिन्हें वेरी ऑर्डिनरी कपल जैसी फिल्म के लिए पहचान मिली थी।

Drishyam 3

Drishyam 3

मोहनलाल को मिलेगा फाल्के अवॉर्ड

इसी बीच मोहनलाल के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि उन्हें भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने जा रहा है।  23 सितंबर यानि आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ेMastiii 4 Teaser : घरवाली बनाम बाहरवाली के कॉन्सेप्ट पर लौटी मस्ती फ्रेंचाइजी, हंसी और ग्लैमर से भरपूर!

मोहनलाल (Drishyam 3) के फैंस के लिए यह समय डबल सेलिब्रेशन का है। एक तरफ उनका पसंदीदा किरदार जॉर्ज कुट्टी पर्दे पर लौट रहा है और दूसरी ओर अभिनेता को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।

Tags : Drishyam 3

बंगाल