होम = मनोरंजन = समीर वानखेड़े ने शाहरुख और गौरी खान पर ठोका केस, वेब सीरीज को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे

समीर वानखेड़े ने शाहरुख और गौरी खान पर ठोका केस, वेब सीरीज को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे

by | Sep 25, 2025 | मनोरंजन

Shah Rukh Khan : साल 2022 में आर्यन खान ड्रग्स केस के दौरान सुर्खियों में आए एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड”। इस सीरीज में एक किरदार दिखाया गया है, जो समीर वानखेड़े से मिलता-जुलता नजर आता है। इसी सीन पर आपत्ति जताते हुए अब समीर वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

मानहानि का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने न सिर्फ शाहरुख और गौरी बल्कि नेटफ्लिक्स और सीरीज से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी केस किया है। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज में दिखाया गया सीन पूरी तरह काल्पनिक है। इससे उनकी छवि धंधला करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

क्यों उठाया गया ये कदम?

“द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली वेब सीरीज है। इसमें उनके जीवन से जुड़े विवादों पर भी रोशनी डाली गई है। इसी कड़ी में समीर वानखेड़े के हमशक्ल को दिखाया गया। समीर का कहना है कि यह सीन वास्तविक तथ्यों से बिल्कुल मेल नहीं खाता और जानबूझकर उन्हें नकारात्मक रूप में पेश किया गया है।

आर्यन केस और विवाद की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में एनसीबी की टीम ने एक क्रूज पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया था। उस समय एनसीबी मुंबई जोनल ऑफिसर के रूप में कार्रवाई की कमान समीर वानखेड़े के हाथ में थी। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण देशभर में चर्चा का विषय बना और तभी से समीर वानखेड़े और खान परिवार का नाम एक-दूसरे से जुड़ गया।

ये भी पढ़ेWolverine Game : ट्रेलर हुआ रिलीज़, 2026 में मिलेगा फैंस को धमाकेदार एक्सपीरियंस

अब समीर वानखेड़े की इस कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं। देखना होगा कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी टीम इस याचिका पर क्या रुख अपनाते हैं। फिलहाल इतना तय है कि आर्यन की पहली वेब सीरीज के चलते पुराने विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है।

बंगाल