होम = मनोरंजन = बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज! 6 दिन में 6 रिकॉर्ड… कौन रोकेगा ये रफ्तार?

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज! 6 दिन में 6 रिकॉर्ड… कौन रोकेगा ये रफ्तार?

by | Dec 11, 2025 | मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Collection : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। रिलीज से पहले मिली निगेटिव रिव्यू और विवादों के बावजूद फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। मात्र 6 दिनों में फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

छठे दिन भी तूफानी कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर’ ने छठे दिन ₹27 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन ₹180 करोड़ हो गया है। फिल्म सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसका कुल कारोबार ₹274.25 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर’ ने बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

1. 2025 की 7th Highest Grosser बनी

छठे दिन फिल्म ने ‘रेड 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

2. पहले बुधवार की टॉप अर्नर फिल्मों में 9वीं पोजिशन

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर’ ने 9वां स्थान हासिल किया है।

3. शाहरुख की ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

पहले बुधवार को फिल्म ने ₹27 करोड़ कमाए, जबकि शाहरुख खान की ‘पठान’ ने इसी दिन ₹26.50 करोड़ कमाए थे। यानी ‘धुरंधर’ ने पठान को भी पछाड़ दिया।

4. ‘सैयारा’ के 6 दिन के कलेक्शन को तोड़ा

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ‘सैयारा’ के 6 दिनों के ₹153.75 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने 6 दिनों में ही ₹180 करोड़ कमा लिए हैं।

5. रणवीर सिंह की चौथी Highest-Grossing Film बनी

फिल्म ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा पा लिया है।

6. Worldwide कलेक्शन ने कई फिल्मों को किया ध्वस्त

6 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹270 करोड़+ की कमाई कर, ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया:

  • तेरे इश्क में — ₹145.5 करोड़
  • थामा — ₹187.59 करोड़
  • एक दीवाने की दीवानियत — ₹110.28 करोड़
  • सिकंदर — ₹184.89 करोड़
  • रेड 2 — ₹237.46 करोड़

बंगाल