Dhurandhar 2 Teaser Release: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट अब फैंस के सामने है। पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और ओटीटी पर भी रिकॉर्ड तोड़े। पाकिस्तान में भी फिल्म ट्रेंड करती रही। इसी शानदार माहौल में मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
धुरंधर 2 का टीजर और फैंस की प्रतिक्रिया
धुरंधर 2 का टीजर सुबह 12:12 बजे रिलीज हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया। इंटरनेट पर हर जगह टीजर की ही चर्चा हो रही है। हालांकि फैंस थोड़े निराश भी हैं, क्योंकि टीजर में उन्हें कुछ नया ज्यादा नहीं दिखा। इसमें केवल कुछ इक्का-दुक्का सीन अलग हैं। पहले पार्ट की कहानी की झलक भी दिखाई गई है। टीजर में दिखाया गया है कि हमजा (रणवीर सिंह) कैसे ल्यारी पर अपनी हुकूमत संभालता है, और शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद कहानी आगे बढ़ती है। एक्शन से भरपूर यह टीजर फैंस के बीच फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ा रहा है। धुरंधर 2 की रिलीज 19 मार्च 2026 को होगी।
सेकंड पार्ट में ज्यादा रोमांच और एक्शन
धुरंधर 2 में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर फोकस किया जाएगा। उसकी असली पहचान, जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका और अजय सान्याल (आर माधवन) की वजह से हमजा को पाकिस्तान में बड़े मिशन पर भेजा जाना इन सभी सवालों के जवाब फिल्म में मिलेंगे। मेकर्स के मुताबिक, सेकंड पार्ट पहले से 50 गुना ज्यादा रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगा। राकेश बेदी, आर माधवन और रणवीर सिंह का किरदार भी पहले पार्ट से ज्यादा दमदार और स्ट्रॉन्ग होगा।
पहले पार्ट की सफलता और स्टारकास्ट
पहले पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने शानदार काम किया और इंटरनेट सेंसेशन बन गए। रणवीर सिंह के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 59 दिनों तक राज किया, इंडिया नेट कलेक्शन करीब 893 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1353 करोड़ रहा। फिल्म में दानिश पोदार, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें: काश उन्हें जिंदा रहते पद्म विभूषण मिला होता: एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी

