होम = मनोरंजन = ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ‘डकैत’ के मेकर्स का बड़ा फैसला, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ‘डकैत’ के मेकर्स का बड़ा फैसला, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Dacoit New Release Date: 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में बड़ा बॉक्स ऑफिस टकराव देखने को मिलने वाला था। इस दिन एक साथ कई चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जिनमें ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शामिल हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी दिन आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ भी रिलीज के लिए तय थी, लेकिन अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘डकैत’

बड़ी फिल्मों के आमने-सामने टकराव से बचने के लिए ‘डकैत’ के निर्माताओं ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। मेकर्स का मानना है कि इस फैसले से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर मौका मिलेगा और वह लंबे समय तक दर्शकों को आकर्षित कर सकेगी।

निर्माताओं ने ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की टीमों के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि यह कदम सभी फिल्मों को उनके दर्शक मिलने का समान अवसर देने के लिए उठाया गया है, ताकि दर्शक हर फिल्म का अनुभव बिना किसी दबाव के कर सकें।

पैन इंडिया प्रोजेक्ट है ‘डकैत’

शेनिल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत’ एक गुस्से से भरे कैदी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से धोखे का बदला लेना चाहता है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ अनुराग कश्यप और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिसंबर 2025 में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। तभी से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि अब उन्हें इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही फॉरेंसिक जांच