Dharmendra Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। देओल परिवार ने उन्हें घर ले जाकर उनका ख्याल रखना शुरू कर दिया है। डॉक्टर ने बातचीत में बताया कि अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा।
बॉबी देओल ने कराया डिस्चार्ज
धर्मेंद्र को उनके बेटे बॉबी देओल ने अस्पताल से डिस्चार्ज कराया। इसके बाद वे अलग से अपनी कार में बैठकर घर की ओर चले गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस की भावुक प्रार्थना
धर्मेंद्र की सेहत के लिए उनके फैंस दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ फैंस ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है और सिर्फ उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हैं। धर्मेंद्र के घर के बाहर भी फैंस मौजूद हैं। एक वायरल वीडियो में एक शख्स धर्मेंद्र की तस्वीर हाथ में पकड़कर रोते हुए नजर आ रहा है।
फैंस का प्यार और समर्थन
धर्मेंद्र जहां एक ओर अस्पताल से घर लौट आए हैं, वहीं उनके लाखों चाहने वाले उनके स्वास्थ्य के लिए लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। फैंस का यह प्यार और समर्थन साफ तौर पर उनकी आंखों में दिख रहा है।

