होम = मनोरंजन = एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे धनुष और मृणाल, हो रही डेटिंग की चर्चा

एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे धनुष और मृणाल, हो रही डेटिंग की चर्चा

by | Aug 5, 2025 | मनोरंजन

Dhanush Dating: फिल्मी दुनिया में खबर फैलना सबसे आसान बात है, क्योंकि यहां लोगों की नजरों से कुछ भी छुप नहीं पाता है। इसी बीच आजकल एक्टर धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर डेटिंग अफवाह भी फैल रही है। बड़ी बात तो यह है कि रिपोर्ट में भी बताया जा रहा है कि ये अफवाह सही है। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स अपने रिश्ते को अभी ऑफिशियल करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

पिछले साल ही धनुष का हुआ है तलाक

अभिनेता धनुष (Dhanush Dating) साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। पिछले साल ही एक्टर ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक लिया था। तलाक के एक साल बाद एक्टर का नाम मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों एक्टर्स को इवेंट्स में एक साथ भी देखा गया है। हाल ही में मृणाल ठाकुर के बर्थडे पार्टी में भी धनुष शामिल हुए थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फैंस भी कयास लगाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: “क्यों किसी जाति या धर्म विशेष…”, पंचायती राज विभाग के जरिए अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना

रिपोर्ट की मानें, तो धनुष (Dhanush Dating)और मृणाल की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान हुई थी। मृणाल ठाकुर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। दोनों में पहले दोस्ती थी जो कि बाद में प्यार में बदलने लगी।

ऑफिशियल करने का नहीं इरादा

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि एक सोर्स ने बताया कि हां, ये सच है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन, ये अभी बहुत नया है और उनका अपने रिश्ते को पब्लिक या मीडिया के सामने ऑफिशियल बनाने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही, वो बाहर घूमने-फिरने और देखे जाने को लेकर भी बेफिक्र हैं।

यह भी देखें: Lal Quila Security Breach : लाल किले में जबरन घुसने के पीछे मकसद क्या? सुरक्षा में बड़ी लापरवाही!

बंगाल