Zaira Wasim : बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जायरा वसीम, जिन्होंने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जायरा ने हाल ही में अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। अपनी दो खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने निकाह कर लिया है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें दिल से बधाई दे रहे हैं।
लाल जोड़े में नजर आई जायरा वसीम
जायरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वे निकाहनामा साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में उनके शौहर के नाम की मेहंदी सजी है और उन्होंने हरे पन्नों से जड़ी खूबसूरत अंगूठी भी पहनी हुई है।
दूसरी तस्वीर में जायरा अपने पति संग खड़ी हैं और दोनों चांद को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। जायरा ने लाल रंग का शाही जोड़ा पहना है, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है। वहीं उनके शौहर क्रीम कलर की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। तस्वीरों के साथ जायरा ने कैप्शन लिखा – “कबूल है x3”, जिसे पढ़कर फैंस खुशी से झूम उठे।
फैंस ने दी बधाइयों की बौछार
जायरा की शादी की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर प्यार और शुभकामनाओं की बरसात हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “आप सबसे प्यारी दुल्हन लग रही हैं, माशाअल्लाह।” तो वहीं दूसरे ने कहा, “निकाह मुबारक जायरा वसीम।” एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मेरी क्रश की शादी हो गई… दिल टूट गया लेकिन माशाअल्लाह।”
ये भी पढ़े – ‘राइज एंड फॉल’ के विजेता बने कौन ? आरुष और अरबाज पटेल रहे रनर-अप
करियर के चरम पर छोड़ा बॉलीवुड
याद दिला दें, जायरा वसीम ने ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अपने करियर के पीक मोमेंट पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि वे धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली।

