Mukesh Chhabra Reveals Reason Behind Casting: आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और ग्रिपिंग ट्रीटमेंट के बीच एक सवाल लगातार चर्चा में बना रहा, रणवीर सिंह के साथ 20 वर्षीय सारा अर्जुन को कास्ट क्यों किया गया? फिल्म के टीजर से लेकर रिलीज़ तक सोशल मीडिया पर उम्र के अंतर को लेकर बहस छिड़ी रही। अब इस बहस पर विराम लगाते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पूरी सच्चाई सामने रखी है।
कहानी की मांग
एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि यह कास्टिंग किसी संयोग या प्रयोग का नतीजा नहीं, बल्कि कहानी की मांग थी। उनके मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार एक युवा लड़की को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है, इसलिए किरदार की उम्र और मासूमियत बेहद अहम थी। इसी वजह से 20-21 साल की एक्ट्रेस की जरूरत थी।
मुकेश ने साफ कहा कि यह उम्र का अंतर जानबूझकर रखा गया है और इसका पूरा मतलब फिल्म के दूसरे भाग में समझ आएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अच्छे एक्टर्स हर उम्र में हैं, लेकिन इस कहानी के लिए यही कॉम्बिनेशन सही बैठता था।
1300 लड़कियों के ऑडिशन के बाद सारा का चयन
सारा अर्जुन के चयन को लेकर मुकेश ने एक और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करीब 1300 लड़कियों के ऑडिशन के बाद सारा को चुना गया। वजह थी उनका फ्रेश लुक, मासूम चेहरा और उसके पीछे छुपा दमदार टैलेंट। हालांकि सारा ने बचपन में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘धुरंधर’ में उन्हें एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है।
धुरंधर पार्ट-2 का वेट
मुकेश छाबड़ा का दावा है कि फिल्म का दूसरा भाग उन सभी सवालों के जवाब देगा, जो आज दर्शकों के मन में हैं। बता दें कि ‘धुरंधर’ पार्ट-2 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगा, जबकि पहला पार्ट भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। फिलहाल इतना तय है, ‘धुरंधर’ की कहानी जितनी परदे पर है, उतनी ही उसके बाहर भी सस्पेंस से भरी हुई है।
ये भी पढ़े: खरमास 2025: सूर्यदेव के सात घोड़ों की कथा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ कार्यों पर रोक

