Rani Mukerji- Kajol : रानी मुखर्जी और काजोल हर साल धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाती हैं। इस साल भी दोनों ने मुंबई के पंडाल में पूजा की शुरुआत की। इस दौरान वे एक-दूसरे से गले मिलकर इमोशनल हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुर्गा पूजा के पहले दिन रानी मुखर्जी और काजोल पंडाल में अपने अंकल देब मुखर्जी को याद करके इमोशनल हो गईं। देब का इसी साल 14 मार्च को निधन हो गया था। वह हर साल रानी और काजोल के साथ दुर्गा पूजा मनाते थे, लेकिन इस बार उनकी कमी दोनों को बहुत खली।
दुर्गा पूजा में इमोशनल हुईं रानी-काजोल
दुर्गा पूजा में रानी मुखर्जी और काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों बहनें गले मिलकर इमोशनल हो गईं। इस दौरान काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी मौजूद थीं। रानी की आंखों में आंसू नजर आए। रानी से मिलने के बाद काजोल ने अयान मुखर्जी को भी गले लगाया।
बता दें कि देब मुखर्जी अयान मुखर्जी के ही पिता थे। वह भी अपने पिता को दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन में याद करते हुए नजर आए। इसके बाद मुखर्जी परिवार ने एक साथ दुर्गा पूजा के पहले दिन को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। आइवरी साड़ी और लाल रंग की चूड़ी में काजोल एथनिक वाइब दे रही थीं। वहीं, रानी भी ब्लैक-व्हाइट साड़ी में कमाल की लग रही थीं।

