Coolie Movie : लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी कुली 14 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसकी एडवांस बुकिंग ने ₹50 करोड़ से अधिक कमाई की है, जबकि पहले दिन की अनुमानित कमाई ₹150 करोड़ के पार जा सकती है। टिकट बुकिंग ने कई शहरों में रिकॉर्ड बनाए विशेष रूप से तमिलनाडु में।
इसमें कोई शक नहीं कि कुली न सिर्फ़ साल की सबसे Much Awaited फिल्म है, बल्कि हाल के दिनों में रिलीज़ हुई सबसे बड़ी भारतीय फ़िल्मों में से एक भी है। रजनीकांत अभिनीत यह फ़िल्म अभूतपूर्व अग्रिम बिक्री के आंकड़ों के साथ पहले ही उद्योग जगत में नए मानक स्थापित कर रही है।
स्टार कास्ट और कहानी क्या कहती है?
यह फ़िल्म रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, सतीसराज, सोबिन शाहिर और आमिर खान जैसे सितारों से सजी है। निर्देशन और पटकथा लोकेश कनगराज की है संगीत एनिरुध राविचंद्र, छायांकन गिरीश गंगाधरन, संपादन फिलोमिन राज है। फ़िल्म रजनीकांत द्वारा निभाए गए देवराज (देवा) और नागार्जुन के सिमोन नामक स्मगलर के बीच के संघर्ष पर आधारित है। देवा एक प्रभावशाली किरदार हैं। जिसका अतीत, सिद्धांत और अंदाज़ दिलचस्प मोड़ बनाते हैं। कहानी बहुत सारी आइडियाज भरे गए हैं
दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी
X पर कुछ फैंस ने फ़िल्म को “किंग साइज डिसअपॉइंटमेंट” कहा और इसे लोकेश कनगराज का सबसे कमजोर काम बताया, जबकि उन्होंने आमिर खान के किरदार को “कार्टून जैसा” बताया । दूसरी ओर, कुछ ने फ़िल्म की मसाला सेटिंग, आर्कषण और एक्शन को सराहा “must-watch movie” जैसे रिव्यूज़ भी देखने को मिले ।
कुछ फैंस ने इंटरवल के बाद धीमी गति और घिसी-पिटी कहानी होने की शिकायत की, जबकि थोड़ा अति-उत्तेजित करार दिया।
ये भी पढ़े : ‘War 2’ Box Office : ओपनिंग डे पर ऋतिक रोशन का दिखा जबरदस्त करिश्मा, कियारा का छाया ग्लैम लुक
कुली एक शानदार स्टार-ड्रिवन मसाला ठहराव है—जहां रजनीकांत का स्वैग, मार-काट एक्शन और मेगा बजट वास्तव में थिएटर अनुभव को ऊंचा ले जाते हैं। लेकिन कहानी की गहराई, संतुलित पटकथा और सुसंगत गति इसे कई स्तरों पर कमजोर बनाते हैं। जो दर्शक राजनीकांत का जश्न मनाने, बड़े स्क्रीन पर फ़ैन सर्विस का आनंद लेने और हाई-एनर्जी एक्शन चाहते हैं। उनके लिए ‘कुली’ एक भरपूर मनोरंजन है। वहीं जो कहानी के ताने-बाने में मजबूती चाहते हैं, उन्हें मिश्रित शिकायत भी मिलेगी।

