Coolie Box Office Collection: अभिनेता रजनीकांत की फिल्म कुली ने शुरुआत में काफी अच्छी कमाई की है, लेकिन वीकडेज में उतनी कमाई नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन एक बार फिर दूसरे वीकेंड पर ‘कुली’ ने फिर से रफ्तार पकड़ी और मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी। चलिए यहां जानते हैं ‘कुली’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन (Coolie Box Office Collection) किया है?
11वें दिन फिर कमाई में आई रफ्तार
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘कुली’ सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के जश्न को मनाते हुए 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने ‘वॉर 2’ से क्लैश के बावजूद अपने एक्स्टेंडेड ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
जानें अब तक का कलेक्शन
इसने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- 9वें दिन : इसकी कमाई में 4.88 फीसदी की गिरावट आई और इसने 5.85 करड़ का कलेक्शन किया।
- 10वें दिन : यानी दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में 79.49 फीसदी की तेजी आई और इसने 10.5 करोड़ का कारोबार किया।
- 11वें दिन : 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘कुली’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 256.75 करोड़ रुपये हो गई है।
क्या है कहानी में
कुली देवा (रजनीकांत) नाम के एक पूर्व यूनियन नेता की कहानी है, जो अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की अचानक मौत के बाद जवाब तलाशता है। इस दौरान, उसका सामना साइमन (नागार्जुन) नाम के एक गैंगस्टर और उसके दाहिने हाथ दयाल (सौबिन शाहिर) से होता है।
ये भी पढ़े : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, Highest Paid Contestant होने की खबरों पर दिया बयान

