KBC Controversy : अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17 के स्वतंत्रता दिवस विशेष एपिसोड में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मानित अधिकारियों की मेजबानी करेंगे. चैनल द्वारा साझा किए गए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कर्नल सोफिया कुरैशी (भारतीय सेना), विंग कमांडर व्योमिका सिंह (भारतीय वायु सेना) और कमांडर प्रेरणा देवस्थली (भारतीय नौसेना) का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
क्या है मामला
इस विशेष एपिसोड में अधिकारी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के महत्वपूर्ण क्षणों को याद करेंगे. हालांकि अधिकारियों ने संभवतः संबंधित विभाग से मंजूरी मांगी थी, फिर भी उनकी उपस्थिति ने विवाद को जन्म दे दिया है,कई नेटिज़न्स ने इसे पीआर स्टंट और राजनीतिक लाभ का प्रयास करार दिया है. बता दें कि मिशन के दौरान कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह दोनों ने प्रेस वार्ता की.
ये भी पढ़ें : भारत सरकार ने की OCI कार्डधारकों के लिए नए नियमों की घोषणा , जानिए क्या है नया नियम
एपिसोड का एक टीज़र
निर्माताओं ने हाल ही में 15 अगस्त को प्रसारित होने वाले एपिसोड का एक टीज़र जारी किया है, जिसमें केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन अधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस विशेष एपिसोड में अधिकारी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के महत्वपूर्ण क्षणों पर चर्चा की जाएगी .

