Bharti Singh son Yashveer: टीवी और कॉमेडी जगत की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने आज अपने दूसरे बेटे का नाम सार्वजनिक कर दिया है। दोनों ने पहले अपने छोटे बेटे को प्यार से “काजू” के नाम से बुलाया, लेकिन अब उन्होंने उसका असली नाम ‘यशवीर’ रखने का फैसला किया है।
बता दें कि भारती-हर्ष ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ नामकरण समारोह की कुछ खूबसूरत झलकियाँ भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपने छोटे राजकुमार के साथ दिखे। उनके इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने बधाइयों की बौछार कर दी है।
यह पहला मौका है जब परिवार ने अपने दूसरे बेटे का औपचारिक नाम फैंस के सामने बताया है। इससे पहले उन्हें सिर्फ प्यार से “काजू” कहा जाता था, लेकिन अब “यशवीर” नाम से उन्हें बुलाया जाएगा, जो मजबूत और उज्जवल भविष्य की कामना को दर्शाता है।
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 2017 में हुई थी, और इससे पहले 2022 में उनके पहले बेटे का नाम ‘लक्ष्य’ (जिन्हें प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है)। फैन्स को यह ख़बर बेहद प्यारी लग रही है, और सोशल मीडिया पर #YashveerBabyBoy के साथ शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।
ये भी पढ़ें: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की चीजों पर होगा असर

