होम = देश = 2025 में हिट रही ‘छावा’ पर 2026 में रहमान का आया विवादित बयान, कहा- ‘छावा बांटने वाली फिल्म है…’

2025 में हिट रही ‘छावा’ पर 2026 में रहमान का आया विवादित बयान, कहा- ‘छावा बांटने वाली फिल्म है…’

by | Jan 17, 2026 | देश, मनोरंजन

Rahman Controversial Statement: साल 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों तक जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब संगीतकार रहमान द्वारा ‘छावा’ को “विवादित फिल्म” कहे जाने पर नया बवाल खड़ा हो गया है। बताते चलें कि रहमान ने खुद इस पिक्चर में बतौर म्यूजिक कंपोजर काम किया था।

रहमान ने छावा को बांटने वाली फिल्म बताया

एक इंटरव्यू में छावा फिल्म पर संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि छावा बांटने वाली फिल्म है, मुझे लगता है कि इसने विभाजन को भुनाया है लेकिन इसका मकसद बहादुरी को दिखाना है। इसका क्लाईमैक्स देखने लायक है। इन सबके बीच लोग समझदार हैं, क्या आपको लगता है कि लोग फिल्मों से प्रभावित हो जाएंगे। लोगों के अंदर जमीर होता है जिसे पता है कि सच्चाई क्या है और चालबाजी क्या है।

सोशल मीडिया पर रहमान के बयान की हुई आलोचना

रहमान के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों का कहना है कि जिस फिल्म को जनता ने सिर-आंखों पर बैठाया, उसी फिल्म को “विवादित” कहना दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। वहीं कुछ यूज़र्स ने सवाल उठाया कि अगर फिल्म वाकई विवादित थी, तो रिलीज़ के समय इस पर खुलकर बात क्यों नहीं की गई। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने रहमान का बचाव भी किया है।

फिल्मी की कहानी ऐताहिसक विषय पर थी

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को जहां इसकी कहानी, भव्यता और दमदार अभिनय के लिए सराहा गया, वहीं फिल्म का संगीत देने वाले ए.आर. रहमान की धुनों ने भी इसे खास पहचान दिलाई। दरअसल, ‘छावा’ की रिलीज़ के समय इसे बड़े पैमाने पर समर्थन मिला था और यह 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी गई थी। ऐतिहासिक किरदारों और मराठा इतिहास से जुड़े विषय के कारण फिल्म को भावनात्मक जुड़ाव भी मिला।

रहमान को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम

बीते दिनों में ए आर रहमान ने यह भी कहा था बॉलीवुड में चल रही पॉलीटिक्स के चलते उन्हें पिछले 8 सालों से काम नहीं मिला है। गौरतलब है कि रहमान, दिलीप कुमार राजगोपाला के रूप में मद्रास में 1967 जन्मे थे। 22 सालों बाद उन्होंन 1989 में अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपना लिया था।

यह भी पढ़ें: 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे: सिंगर बी प्राक को धमकी में लॉरेंस गैंग

बंगाल