होम = मनोरंजन = धर्म बदला…फिर भी नहीं मिला प्यार, तीन-तीन बीवियों में फंसे कपिल शर्मा, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का धमाकेदार ट्रेलर OUT, हंसी का बम फोड़ता नया कॉमेडी कंफ्यूजन

धर्म बदला…फिर भी नहीं मिला प्यार, तीन-तीन बीवियों में फंसे कपिल शर्मा, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का धमाकेदार ट्रेलर OUT, हंसी का बम फोड़ता नया कॉमेडी कंफ्यूजन

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Out: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बार कहानी में सिर्फ प्यार का झोल नहीं, बल्कि धर्म बदलने का तड़का भी है और नतीजा वही फिर भी प्यार नहीं मिला, पर बीवियां तीन हो गईं।

धर्म बदल-बदलकर प्यार तलाशते कपिल

ट्रेलर में कपिल एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी प्यार की तलाश में धर्म बदलते-बदलते उलझनों की गहरी खाई में जा गिरती है।
पहले हिंदू फिर मुस्लिम और फिर क्रिश्चियन लेकिन नतीजा? प्यार तो मिला नहीं उल्टा तीन-तीन शादियों का झंझट लग गया। कपिल की कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और वन-लाइनर्स ट्रेलर को धमाकेदार बना देते हैं। फैंस का कहना हैं की ये फिल्म तो पूरा लोटपोट कर देगी।

तीन खूबसूरत एक्ट्रेसेज के साथ कपिल का तिकड़ी-ट्रैक रोमांस

इस बार कपिल के साथ नज़र आएंगी आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी वहीं हीरा वरिना भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। कहानी प्यार और शादी के कॉमिक कॉन्फ्लिक्ट पर आधारित है, जो ट्रेलर से ही मजेदार और फ्रेश फील देती है।

प्रोड्यूसर और डायरेक्शन

अब्बास–मस्तान बने प्रोड्यूसर और डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी के हाथों में था। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब पूछा गया कि अब्बास–मस्तान ने फिल्म खुद डायरेक्ट क्यों नहीं की, तो उन्होंने कहा- कहानी अनुकल्प के पास पहले से थी, और वो इसे डायरेक्ट करना चाहते थे। हमने बतौर प्रोड्यूसर उनका साथ देने का फैसला किया। यह जानकारी सुनकर फैंस को भी फिल्म की क्रिएटिव टीम पर और भरोसा बढ़ गया।

कपिल का दिल छू लेने वाला जवाब

जब कपिल से पूछा गया कि सिनेमाघरों में गिरते बॉक्स ऑफिस नंबरों के बीच उनकी क्या उम्मीदें हैं? तब उन्होंने कहा “पहले मुझे पता भी नहीं था कि बॉक्स ऑफिस क्या होता है। हम बस दिल से काम करते हैं। अगर फिल्म अच्छी होगी, लोग खुद चलकर आएंगे।”

रिलीज डेट

‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी, कॉमेडी और कंफ्यूजन तीनों का मसाला साथ आने वाला है। फैंस पहले ही कह चुके हैं “यह फिल्म 2024 की सबसे मजेदार कॉमेडी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र… इलाके में तनाव का माहौल

बंगाल