होम = मनोरंजन = Box Office Clash : दशहरे पर 4 बड़ी फिल्मों में टक्कर, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी…

Box Office Clash : दशहरे पर 4 बड़ी फिल्मों में टक्कर, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी…

by | Oct 3, 2025 | मनोरंजन

Box Office Clash : दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में फिल्मी जंग देखने को मिली है। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों पर रिलीज हुई फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस पर माहौल गरम रहा है। इस बार भी दर्शकों को कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, जॉली एलएलबी 3 और दे कॉल हिम ओजी – इन चार फिल्मों में से चुनना पड़ा।

कांतारा चैप्टर 1 का धमाकेदार आगाज़

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लंबे समय से इंतजार की जा रही इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन लगभग 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इंडस्ट्री को चौंका दिया है। यह 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का औसत प्रदर्शन

वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सरफ जैसे सितारों से सजी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से रही कम। पहले दिन इसका कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा, जो उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है।

पुरानी फिल्मों का भी असर

पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज़ के आठवें दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो नई फिल्मों के मुकाबले सराहनीय रहा है। वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 लगातार गिरावट झेल रही है। फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन महज 2.1 करोड़ रुपये जुटाए।

ये भी पढ़े – दशहरे के मौके पर नयनतारा ने शेयर किया पोस्टर, देवी मां के रूप में आई नजर

त्योहार के इस महाक्लैश (Box Office Clash) में साफ हो गया है कि दर्शकों का झुकाव बड़े पैमाने पर कांतारा चैप्टर 1 की ओर रहा है। जबकि अन्य फिल्मों में ओजी ने स्थिर प्रदर्शन किया, SSKTK ने साधारण शुरुआत की और जॉली एलएलबी 3 पिछड़ गई।