Border 2: 1997 में आई बॉलीवुड की सबसे यादगार और भावनात्मक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 29 साल बाद इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में नई कहानी, नए किरदार और वही युद्ध के मैदान का जोश नजर आएगा, जो पहले पार्ट ने दर्शकों के दिलों में बसाया था।
सैनिकों के साहस और बलिदान को सलाम
बॉर्डर 2 की कहानी सैनिकों के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान पर केंद्रित है। फिल्म में दर्शकों को फील होगा कि किस तरह जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए लड़ते हैं। सनी देओल, जो बॉर्डर 2 में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, की दमदार वापसी इस फिल्म को और भी खास बना रही है। उनके अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे युवा और प्रतिभाशाली कलाकार फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं।
ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ी दर्शकों की एक्साइटमेंट
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई। कई फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर ने फिल्म के एक्शन, देशभक्ति और इमोशनल सीन्स का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर है।
एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई और केवल कुछ घंटों में ही हजारों टिकट बिक गए। फिल्म को कुल 13,597 शोज़ मिले हैं, और अब तक लगभग 1,76,265 टिकट बिक चुके हैं। इससे एडवांस बुकिंग कलेक्शन लगभग 5.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ कुल कलेक्शन लगभग 10 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग देने के लिए तैयार है।
2D और 4DX में रिलीज़
फिल्म को भारत और विदेश में 2D और 4DX फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म का अनुभव एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ले सकते हैं। 4DX अनुभव दर्शकों को युद्ध के मैदान का अहसास कराने और रोमांचक सीन का अनुभव करवाने में मदद करेगा।
पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी
1997 में आई ‘बॉर्डर’ ने भारत में 39.46 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया था। बॉर्डर 2 की मौजूदा एडवांस बुकिंग और दर्शकों की बढ़ती उम्मीदों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘ओ रोमियो’ ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर का खुलासा, विशाल भारद्वाज के साथ काम करने से पहले थे घबराए, बोले- मैंने कुछ हासिल नहीं किया था
