होम = मनोरंजन = Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बनाई नई मिसाल, चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बनाई नई मिसाल, चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई

by | Jan 27, 2026 | मनोरंजन

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान बनकर उभरी है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दो दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन संडे और मंडे को हुए रिकॉर्ड कलेक्शन ने सबको हैरान कर दिया। चौथे दिन की कमाई सामने आते ही स्पष्ट हो गया कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

सनी देओल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट ‘गदर 2’ ने अकेले भारत में 525.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने अभी तक भारत में 148.42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और वरुण धवन की ‘दिलवाले’ को भी पीछे छोड़ दिया है। दिलजीत दोसांझ की पहले की सबसे बड़ी हिट ‘गुड न्यूज’ थी, जिसका कुल कलेक्शन 205 करोड़ था।

चौथे दिन बॉर्डर 2 का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने चौथे दिन 59 करोड़ रुपये कमाए। इसके पहले, फिल्म ने पहले दिन: 30 करोड़, दूसरे दिन: 36.5 करोड़, तीसरे दिन: 54.5 करोड़ रुपये, इतना हो जाने के बाद, भारत से कुल कमाई 180 करोड़ रुपये हो गई है। ओवरसीज़ में फिल्म ने अब तक 27 करोड़ की कमाई की थी, जो अब बढ़ने की संभावना है।

टॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’

चौथे दिन हिंदी फिल्मों के टॉप कलेक्शन में ‘बॉर्डर 2’ तीसरे नंबर पर है। चौथे दिन की हिंदी फिल्म कलेक्शन रैंकिंग इस प्रकार है: जवान, पुष्पा 2, बॉर्डर 2 – 59 करोड़, स्त्री 2 – 55.9 करोड़, पठान – 51.5 करोड़, KGF 2, बाहुबली 2, एनिमल, कल्कि 2898 एडी, गदर 2, ‘धुरंधर’ चौथे दिन 23.25 करोड़ के साथ 29वें स्थान पर रही।

सनी देओल की फौजी फिल्म ने न केवल अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि इस हफ्ते की बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कहर अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें: अली गोनी और जन्नत जुबैर की टीम ने कुकिंग में दिखाया कमाल, लाफ्टर शेफ 3 का जीता खिताब