Bollywood Stars : नवरात्रि का आज आखिरी दिन है, नौ दिनों तक इस पर्व की पूरी धूमधाम चारों तरफ दिखी। बॉलीवुड में भी दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिली। मुखर्जी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी खास आयोजन किया, जिसमें फिल्मी सितारों ने शिरकत की। नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी पर माता के पंडाल में लोगों ने खूब मस्ती की और भोग ग्रहण कर देवी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई बॉलीवुड फिल्मी सितारे छाए नजर आए।

मुंबई में हर साल आयोजित होने वाली नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा इस बार भी श्रद्धा,परंपरा और बॉलीवुड की चमक का सुंदर संगम प्रस्तुत करती नजर आई। इस मौके पर काजोल,रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी अपने पिता और चाचा की जगह कार्यक्रमों के व्यवस्थाओं में व्यस्त दिखाई दिए। हर गेस्ट को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अटेंड किया, जिसमें रानी और काजोल सबसे आगे रहीं। इस दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रही हैं। ट्विंकल ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

जया बच्चन को लाल साड़ी में देख सकते हैं। वो काजोल को लाड करती नजर आ रही हैं। बता दें, जया बच्चन की हमेशा से मुखर्जी परिवार से काफी नजदीकियां रही हैं।

अयान मुखर्जी इस साल अपनी पहली दुर्गा पूजा अपने पिता के निधन के बाद मना रहे हैं। इस मौके पर उनके जिगरी दोस्त का वहां मौजूद होना उनके लिए किसी सहारे से कम नहीं था। वहीं, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर नीले कर्ते में हैंडसम लुक में दिखाई दिए।

29 सितंबर को अमेरिका से भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा भी मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने पर्पल सूट कैरी किया था। अयान मुखर्जी और प्रियंका में भी अच्छी दोस्ती हैं। इसी के चलते एक्ट्रेस ने वहां पहुंचीं और देवी का आशीर्वाद लिया। वो पैप्स के सामने पोज देती भी नजर आईं। उनका सादगी भरा अवतार लोगों को भा गया।

अनुपम खेर पीले कुर्ते-पजामे में दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने देवी के दर्शन के बाद फैंस और पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।

पीले कुर्ते में औरी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं और पैपराजी के बीच पॉपुलर नजर आईं।

बिपाशा बसु लाल साड़ी में, बेटी देवी ऑरेंज ड्रेस में और करण सिंह ग्रोवर व्हाइट आउटफिट में दुर्गा पूजा में पहुंचे।

