Bigg Boss 19 Grand Finale : सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपना ग्रैंड फिनाले देखने को तैयार है। इस फिनाले में सीजन 19 का विनर चुनने का रोमांचक पल आएगा। 15 हफ्तों तक चलने वाले इस सीजन में तीखी बहस, इमोशनल पल और बनते-बिगड़ते रिश्ते देखने को मिले।
टॉप 5 फाइनलिस्ट्स कौन हैं?
शुरुआत में घर में 18 कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन अब ग्रैंड फिनाले तक सिर्फ 5 फाइनलिस्ट्स ही बचे हैं। ये हैं:
- गौरव खन्ना
- तान्या मित्तल
- प्रणीत मोरे
- फराहाना भट
- अमाल मलिक
विशेष रूप से गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और फराहाना भट के बीच ट्रॉफी की सबसे कड़ी टक्कर मानी जा रही है। फिनाले की रात ही साफ होगा कि आखिर कौन इस सीजन का विनर बनता है।
कब और कहां देखें फिनाले?
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक साथ दिखाया जाएगा। रोजाना यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10:30 बजे ऑनएयर होता था।

