होम = मनोरंजन = BiggBoss 19 : ‘असली है या नकली?’… तान्या की ज्वैलरी पर फराह खान का बेबाक सवाल

BiggBoss 19 : ‘असली है या नकली?’… तान्या की ज्वैलरी पर फराह खान का बेबाक सवाल

by | Sep 14, 2025 | मनोरंजन

BiggBoss 19 : बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार एक खास ट्विस्ट देखने को मिला। सलमान खान की जगह फराह खान ने शो को होस्ट किया और घरवालों को जमकर समझाया।

इसी दौरान एपिसोड और भी दिलचस्प हो गया जब अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ग्रैंड एंट्री हुई। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने पहुंचे और शो में जबरदस्त मस्ती भी की।

बिग बॉस 19 में हर कंटेस्टेंट अपने-अपने गेम से सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन पहले ही हफ्ते से सबसे ज्यादा लाइमलाइट अगर किसी ने लूटी है, तो वह हैं तान्या मित्तल। अपने कॉन्फिडेंट अंदाज़ और स्टाइल से उन्होंने न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों को भी इंप्रेस किया है।

अब तान्या ने गेस्ट बनकर आईं फराह खान को भी चौंका दिया। फराह का मजाकिया सवाल और तान्या का दिलकश जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गया है।

बीती रात वीकेंड का वार एपिसोड में एक मजेदार और चौंकाने वाला पल देखने को मिला। शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं फराह खान की नजरें तान्या की चमकदार ज्वैलरी पर टिक गईं। मुस्कुराते हुए फराह ने तान्या से कहा— पहले ये बताओ, ये असली है या नकली! इसे असली बताकर मुझे कमजर्फी का अहसास मत कराना।”

फराह की इस बात से पूरे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। तान्या ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ अपनी ज्वैलरी फ्लॉन्ट करते हुए कहा कि ये असली नहीं है।

इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां फैन्स फराह खान के बेबाक अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं तान्या की स्टाइल और ज्वैलरी भी चर्चा का विषय बन गई है।

 

बंगाल