बिग बॉस फेम और एक्टर एजाज खान अक्सर किसी न किसी विवाद में नजर आ ही जाते हैं, दूसरी भाषा में हम कह सकते हैं कि एक्टर एजाज खान का विवादों से पुराना नाता है। ड्रग्स केस के मामले में एजाज खान जेल भी जा चुके हैं। इतना ही नहीं अपने विवादित बयानों के चलते उनपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एक बार फिर से एजाज खान सुर्खियों में आए हैं लेकिन इस बार कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी अपील सामने आई है।
संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किड़नी फैल
दरअसल एजाज खान ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी को अनपी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। बीते लंबे समय से प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब चल रही है, हर किसी को पता है कि महाराज किड़नी की बीमारी से जुझ रहें हैं। उनकी दोनों किड़नी फैल हो चुकी हैं।
इसी बीच एक्टर एजाज खान ने महाराज को किड़नी देने की इच्छा जताई है, हालांकि इससे पहले उनके कई शिष्य और सेलेब्स अपनी किड़नी देने की इच्छा महाराज को जताई है। लेकिन प्रेमांनद महाराज ने उन सभी से साफ इंकार कर दिया है।
एजाज खान ने सोशल मीडिया पर जताई इच्छा
खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी महाराज को अपनी किड़नी देने की बात कही थी, लेकिन इस पर भी महाराज की तरफ से ना का ही जबाव आया और अब एजाज खान ने भी प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा जाहीर करते हुए कहा कि वो अपनी एक किडनी महाराज को दान करना चाहते हैं।
बता दें कि एजाज खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ये इच्छा दुनिया के सामने रखी है, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, यारों उनके लिए दुआ करों ये शख्यित सौ साल और जीए और हिंदुस्तान और हमारा भला करें। मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर। एजाज खान की इस इच्छा को सोशल मीडिया लोग काफी पसंद कर रहे है, और उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

