Bigg Boss 19 : रियलिटी शो Bigg Boss 19 का पहला ‘वीकेंड का वार’ दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। हर सीज़न की तरह इस बार भी सलमान खान ने मंच संभाला और कंटेस्टेंट्स को उनकी हरकतों का आईना दिखाया। पहले ही हफ्ते में घर में जो घटनाएं घटीं, उन पर सलमान ने खुलकर बातचीत की और सभी सदस्यों को बताया कि अब उन्हें और ज्यादा एक्टिव और एंटरटेनिंग होना होगा।
प्रणित मोरे पर मज़ाक और तान्या मित्तल की हरकतें चर्चा में
एपिसोड में सलमान ने प्रणित मोरे पर हुए मजाक और तान्या मित्तल के रवैये का जिक्र किया। उन्होंने साफ कहा कि मजाक में भी एक सीमा होनी चाहिए और दूसरों को आहत करना सही नहीं है। वहीं तान्या के बर्ताव को लेकर घर के कई सदस्य नाराज दिखे।
वर्डिक्ट रूम में तान्या बनाम अशनूर
शो के दौरान तान्या और अशनूर को ‘वर्डिक्ट रूम’ भेजा गया, जहां कंटेस्टेंट्स से उनकी राय ली गई। ज्यादातर सदस्यों ने तान्या को घमंडी बताया। सलमान खान ने भी तान्या को स्पष्ट शब्दों में समझाया कि शो में लंबे समय तक बने रहने के लिए उन्हें और विनम्र और ज़मीन से जुड़ा रहना होगा।
कैप्टेंसी को लेकर ड्रामा
घर के अंदर कैप्टेंसी को लेकर भी बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। कुनिका ने घर के अंदर हुए विवाद के बाद अपनी कैप्टेंसी से इस्तीफा दे दिया और बिग बॉस से अनुरोध किया कि किसी और को कैप्टन बनाया जाए। इससे घर के सदस्यों के बीच नई खींचतान शुरू हो गई।
#Promo#BiggBoss removed Kunicka from the captaincy !! pic.twitter.com/PccEjmLgEo
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) August 31, 2025
नॉमिनेशन और एलिमिनेशन
इस हफ्ते गौरव खन्ना, तान्या, अभिषेक, मृदुल, प्रणित मोरे, नीलम, जीशान कादरी और नतालिया नॉमिनेशन की लिस्ट में थे। हालांकि, पहले ‘वीकेंड का वार’ में किसी को भी बाहर नहीं किया गया। सलमान ने साफ कहा कि आने वाले हफ्तों में कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेस ही तय करेगी कि वे शो में टिक पाएंगे या नहीं।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल का स्टाइलिश धमाका, 800 से ज्यादा साड़ियां लेकर पहुंचीं घर के अंदर
पहला ‘वीकेंड का वार’ साफ कर गया है कि इस बार Bigg Boss 19 में मुकाबला बेहद तगड़ा होने वाला है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते में अपनी पहचान बना ली है, वहीं बाकी को अब और मेहनत करनी होगी। सलमान खान का यह सख्त रुख दिखाता है कि आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और इमोशंस का डोज़ और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।

