होम = मनोरंजन = TRP की जंग में हारा Bigg Boss 19, इस रियलिटी शो ने दिखाया दम

TRP की जंग में हारा Bigg Boss 19, इस रियलिटी शो ने दिखाया दम

by | Sep 17, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 : बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों के बीच खास जगह रखता है। कंटेस्टेंट्स से लेकर वाइल्ड कार्ड एंट्री तक, यह शो तीन महीने तक दर्शकों को बांधे रखता है। 19वें सीजन ने भी वही उत्साह पैदा किया है। टीवी के साथ-साथ यह शो ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो रहा है।

OTT पर पिछड़ा बिग बॉस

हालांकि इस बार सलमान खान का बिग बॉस 19 ओटीटी टीआरपी की रेस में पीछे रह गया है। अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ ने धमाकेदार एंट्री करते हुए बिग बॉस को पीछे छोड़ दिया।

राइज एंड फॉल: पहले हफ्ते में 38 लाख दर्शक

बिग बॉस ओटीटी 2: शुरुआती हफ्ते में 24 लाख दर्शक BARC रेटिंग्स में यह अंतर साफ नजर आया है।

टीवी पर अभी भी नंबर वन है बिग बॉस

भले ही ओटीटी पर राइज एंड फॉल आगे निकल गया हो, लेकिन टेलीविजन पर बिग बॉस अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। पिछले हफ्ते बिग बॉस 19 ने 1.2 टीवीआर हासिल की और रेटिंग्स में 12वें स्थान पर रहा। वहीं राइज एंड फॉल की टीआरपी बढ़ने का श्रेय शो से जुड़े सितारों को दिया जा रहा है।

अशनीर ग्रोवर का बयान

राइज एंड फॉल के वीकेंड पावर प्ले राउंड में अशनीर ग्रोवर ने प्रतियोगियों को शो की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “हम पिछले हफ्ते नंबर वन शो बन गए।” साथ ही उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय पवन सिंह को दिया।

कड़ी टक्कर जारी

राइज एंड फॉल केवल एक हफ्ते से स्ट्रीम हो रहा है और इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शुरुआत से ही इसकी तुलना बिग बॉस से की जा रही है। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में ओटीटी और टीवी पर यह मुकाबला किस ओर जाता है।

 

Tags :

बंगाल