Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड ड्रामा, इमोशन और टकराव से भरपूर रहा। 8 सितंबर के एपिसोड में जहां नॉमिनेशन टास्क ने माहौल गरमाया, वहीं कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस ने घर का माहौल और भी तनावपूर्ण बना दिया। इस एपिसोड में कई रिश्तों की कसौटी देखी गई और कुछ कंटेस्टेंट्स का गेम और भी मुश्किल हो गया।
कुनिका और तान्या के बीच गरमा-गरमी
एपिसोड की शुरुआत किचन में हुई नोकझोंक से होती है। तान्या ने भिंडी में कीड़ा देखकर नाराज़गी जताई, जिस पर कुनिका ने टिप्पणी कर दी कि तान्या को किचन में ज़्यादा समय बिताना चाहिए और सीखना चाहिए। ये सुनकर तान्या भड़क गई और सवाल उठाया कि महिला सशक्तिकरण का संबंध खाना पकाने से कैसे हो सकता है। मामला इतना बढ़ गया कि तान्या ने कहा कुनिका उनकी मां का अपमान कर रही हैं। कुनिका ने भी पलटवार करते हुए तान्या को दूसरों को छोटा दिखाने का आरोप लगाया और ऐलान किया कि जब तक तान्या घर से बाहर नहीं जाएंगी, वह उनसे बात नहीं करेंगी।
नॉमिनेशन टास्क में गड़बड़ी
इसके बाद बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क का एलान किया। नियम था कि जोड़ियों को 19 मिनट का सही-सही हिसाब रखना होगा। जोड़ी का समय 19 मिनट से जितना दूर होगा, वे नॉमिनेट होंगे। विरोधी जोड़ियों को ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहे।
Nomination task se badhi ghar mein heat, ginti mein kaun karega kisko beat? 👁️
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T #BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/e0jorR8LP3
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 8, 2025
पहली जोड़ी अशनूर और अभिषेक रही, जिनका सामना फरहाना और अमाल से हुआ। इस दौरान खूब खींचतान और तानेबाजी हुई। इसके बाद प्रणीत और फरहाना ने हिस्सा लिया, जहां तान्या और बसीर ने उनकी कड़ी परीक्षा ली।
अभिषेक की गलती से बिगड़े हालात
तीसरे राउंड में नगमा और अवेज की बारी आई। यहां अभिषेक ने नगमा की मदद करने की कोशिश की और उसके लिए मिनट गिनने लगे। बिग बॉस ने इस नियम तोड़ने की हरकत को पकड़ लिया और दंडस्वरूप नगमा और अवेज को सीधा नॉमिनेट कर दिया। इस फैसले से दोनों बेहद निराश नजर आए।
Nominations se bachne ke liye kya @TANYAMITTAL_ jhel payegi @Kunickaa ke teekhe vaar?
Jaake dekho #BiggBoss19 ka naya episode, abhi on #JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch now: https://t.co/LuvslBvgdY#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/CU5A6GDvZg
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 8, 2025
तान्या के आंसू, कुनिका के ताने
गौरव और तान्या की जोड़ी टास्क के लिए गई। इसी बीच कुनिका ने तान्या पर जोरदार हमला बोला और उन्हें चालाक, धोखेबाज और खास परिवार से आने का ताना दिया। सबसे चुभने वाली बात तब हुई जब कुनिका ने तान्या की मां को बीच में लाकर कहा कि उन्होंने तान्या को बुनियादी बातें तक नहीं सिखाई। इस पर तान्या टूट गई और फूट-फूटकर रो पड़ी। गौरव और प्रणीत ने तान्या का साथ दिया, जबकि जीशान ने कुनिका से साफ कहा कि मां को विवाद में घसीटना गलत है।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल और कुनिका में जबरदस्त तकरार, नॉमिनेशन को लेकर दी धमकी
कुल यह एपिसोड भावनाओं, झगड़ों और रणनीतियों से भरा रहा। जहां नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक की गलती ने नगमा और अवेज (Bigg Boss 19) को मुश्किल में डाल दिया, वहीं कुनिका और तान्या की लड़ाई ने घर में तनाव का माहौल और बढ़ा दिया। आने वाले एपिसोड्स में ये टकराव और भी दिलचस्प मोड़ ले सकता है।

