होम = मनोरंजन = Bigg Boss 19 : अवेज़ दरबार पर गरमाई बहस, अमाल मलिक और बसीर अली ने लगाए धोखा देने के आरोप

Bigg Boss 19 : अवेज़ दरबार पर गरमाई बहस, अमाल मलिक और बसीर अली ने लगाए धोखा देने के आरोप

by | Sep 12, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड एक बार फिर विवादों और झगड़ों से भरपूर रहा। इस बार कैप्टेंसी टास्क ने पूरे घर को रणभूमि में बदल दिया। टास्क के दौरान बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच शुरू हुई बहस ने अचानक नया मोड़ लिया, जब अवेज़ दरबार इसमें कूद पड़े।

बसीर ने अवेज़ को कहा पक्षपाती

टास्क के बीच बसीर और अभिषेक कई बार शारीरिक रूप से भिड़ते नज़र आए। इस पर अवेज़ लगातार उन्हें समझाते रहे कि वे नियमों का पालन करें। लेकिन बसीर को अवेज़ की ये दखलअंदाज़ी पसंद नहीं आई और उन्होंने उन पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, बसीर ने अवेज़ पर ऊंची आवाज़ में बरसना शुरू कर दिया।

अवेज़ ने कहा बसीर गेम लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमता

अवेज़ ने शुरुआत में शांत रहने की कोशिश की, लेकिन जब बसीर ने निजी टिप्पणियां करनी शुरू कीं, तो मामला और बिगड़ गया। बसीर ने ताना मारा कि अवेज़ हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे छिपते हैं। इस पर अवेज़ ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बसीर का पूरा गेम लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसीर घर की हर लड़की के साथ “एंगल” बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी नतालिया, कभी फरहाना तो कभी नेहल।

अवेज़ की यह टिप्पणी बसीर को नागवार गुज़री और दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। गुस्से में बसीर ने धमकी दी कि वह अवेज़ की निजी ज़िंदगी से जुड़े राज़ पूरे घर के सामने खोल देंगे।

बसीर ने इशारों में कहा उन्हें बाहर के रिश्तों और तौर-तरीकों की बातें मालूम

रात में, जब बसीर, अवेज़ और जीशान एक साथ बैठे तो इस पूरे मसले पर दोबारा चर्चा छिड़ गई। बसीर ने साफ कहा कि उन्होंने कभी अवेज़ की पर्सनल लाइफ पर उंगली नहीं उठाई, लेकिन अवेज़ ने पहले हमला किया। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि उन्हें अवेज़ के बाहर के रिश्तों और तौर-तरीकों की कई बातें मालूम हैं, जिन्हें वे सबके सामने ला सकते हैं।

ये भी पढ़ेचलती लोकल ट्रेन से कूदीं ये एक्ट्रेस, सिर और पीठ पर आई गंभीर चोटें

इसी बीच शो में मौजूद अमाल मलिक ने भी अवेज़ पर तंज कसा। उनका कहना था कि अवेज़ हर दिन किसी न किसी को डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं और उनका रवैया भरोसेमंद नहीं है। अमाल ने यह भी दावा किया कि अवेज़ का असली चेहरा अब धीरे-धीरे घरवालों के सामने आ रहा है।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का यह एपिसोड ड्रामा, आरोप-प्रत्यारोप और खुलासों से भरपूर रहा। अब देखना होगा कि इन निजी हमलों और आरोपों के बाद अवेज़ दरबार घरवालों और दर्शकों का विश्वास कैसे कायम रखते हैं।

बंगाल