होम = मनोरंजन = बिग बॉस 19 में ड्रामा: गौरव खन्ना को मिली कालिख, नेहल ने सीक्रेट रूम से किया नजरों का खेल

बिग बॉस 19 में ड्रामा: गौरव खन्ना को मिली कालिख, नेहल ने सीक्रेट रूम से किया नजरों का खेल

by | Sep 20, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर हफ्ते दर्शकों को नए-नए सरप्राइज दे रहा है। चौथे वीकेंड का वॉर भी जबरदस्त ड्रामा और इमोशन्स से भरा नजर आ रहा है। इस बार घर से एक सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने ऐसा दांव चला जिससे सभी कंटेस्टेंट और दर्शक दोनों हैरान रह गए।

नॉमिनेशन में पांच नाम

इस हफ्ते जिन सदस्यों को नॉमिनेशन में डाला गया था, उनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणीत मोरे शामिल थे। अंदाजा लगाए जा रहे थे कि प्रणीत को घर छोड़ना पड़ेगा, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला। शो से नेहल घर से एविक्ट हो गई है।

सीक्रेट रूम का खेल

हालांकि, यह एविक्शन सीधा-साधा नहीं रहा। सूत्रों के मुताबिक, नेहल को घर से बाहर नहीं किया गया है बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में शिफ्ट किया गया है। वहां से वह घरवालों की हर हरकत को ध्यान से देखेंगी और सही मौके पर धमाकेदार वापसी करेंगी। इस ट्विस्ट से खेल का पूरा समीकरण बदलने की संभावना है।

घर में नई कप्तानी

दूसरी ओर, इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क भी पूरा हो गया है। अमाल मलिक के बाद अब अभिषेक बजाज नए कैप्टन बन गए हैं। उन्होंने जिम्मेदारी संभालते ही सभी सदस्यों को काम बांट दिया। इस दौरान गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच जमकर बहस भी देखने को मिली, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

सलमान खान का गुस्सा

वीकेंड का वॉर हमेशा कंटेस्टेंट्स के लिए सख्त होता है और इस बार भी सलमान खान ने घरवालों से कड़े सवाल पूछे। चर्चा इस बात पर हुई कि आखिर कौन सा सदस्य सबसे ज्यादा ‘अंडरकवर’ खेल रहा है। जानकारी के अनुसार, कई कंटेस्टेंट ने मिलकर गौरव खन्ना का नाम लिया। नियमों के अनुसार उन्हें सजा भी दी जाएगी और रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस दौरान उनके चेहरे पर कालिख पोती जाएगी।

ये भी पढ़ेKantara Chapter 1 : दिलजीत के म्यूजिक के बाद अब ऋतिक का ट्रेलर लॉन्च, फैंस में जबरदस्त उत्साह

यानी एक बार फिर बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में ट्विस्ट और टर्न्स ने खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अब देखना यह होगा कि नेहल चुडासमा की सीक्रेट रूम से वापसी कब होती है और यह गेम किस दिशा में जाता है।

बंगाल