Bigg Boss 19 : सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस हफ्ते फिर सुर्खियों में है। शो के ताज़ा एपिसोड में नॉमिनेशन प्रोसेस के दौरान ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने सभी घरवालों के होश उड़ा दिए। बिग बॉस ने खेल में एक अनोखा दांव चलकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया और अंत में पांच सदस्य बेघर होने की कतार में पहुंच गए।
नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हुए हैं। अब इनमें से किसी एक को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
बिग बॉस का मास्टरस्ट्रोक
दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक क्लिप सुनाई, जिसमें अमाल और नीलम नॉमिनेशन पर चर्चा करते हुए नजर आए। नियम तोड़ने पर बिग बॉस भड़क उठे और घोषणा की कि अमाल को छोड़कर घर के सभी सदस्य नॉमिनेट कर दिए जाएंगे। इससे सभी कंटेस्टेंट्स में खलबली मच गई।
मिला बचाव का एक मौका
हालांकि, बिग बॉस (Bigg Boss 19) यहीं नहीं रुके। उन्होंने सभी घरवालों को खुद को बचाने का एक और चांस दिया। इसके लिए हर सदस्य से कन्फेशन रूम में जाकर दो ऐसे नाम बताने को कहा गया जिन्हें वे सुरक्षित देखना चाहते हैं। वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिनका नाम सबसे कम बार लिया गया, वे सीधा नॉमिनेशन लिस्ट में चले गए। नतीजतन अशनूर, बसीर, अभिषेक, नेहल और प्रणित इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : दो कंटेस्टेंट्स पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, बिग बॉस ने सुनाई कड़ी सजा
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते दर्शकों का फैसला किसके हक में जाता है और किसे घर छोड़ना पड़ेगा।

