होम = मनोरंजन = Big Boss 19 : 21 साल की अशनूर कौर करोड़ों की मालकिन, सलमान खान के शो में करेंगी धमाकेदार एंट्री!

Big Boss 19 : 21 साल की अशनूर कौर करोड़ों की मालकिन, सलमान खान के शो में करेंगी धमाकेदार एंट्री!

by | Aug 24, 2025 | मनोरंजन

Big Boss 19 : इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। सलमान खान आपका फेवरेट शो Big Boss 19 लेकर लौट रहे है। शो में कई कंटेस्टेंट्रस के नाम भी सामने आ गए है। चर्चा है कि टीवी जगत की मशहूर बाल कलाकार और अब उभरती एक्ट्रेस अशनूर कौर (Age 21) ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग कला से पहचान बनाई है, बल्कि अपनी मेहनत से आर्थिक सफलता भी पाई है। छोटी सी अशनूर इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्हें बिग बॉस में देखना दिलचस्प होने वाला है।

अशनूर कौर कौन है?

अशनूर कौर ने पांच साल की उम्र में टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 13 साल से ज्यादा का समय हो गया है और मात्र 21 वर्ष की उम्र में अश्नूर ने मुंबई में खुद का घर खरीदा है और एक मेकअप ब्रांड की भी मालकिन हैं, जो बताता है कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्मार्ट हैं।

उनके करियर की शुरुआत बचपन में ही हो गई थी। उन्होंने ‘झांसी की रानी’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘पाटियाला बेब्स’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया और फिल्मों में भी नजर आई, जिनमें ‘संजू’ और ‘मनमरज़ियां’ शामिल हैं।

ये भी पढ़ेलोकतंत्र की थीम पर सजा बिग बॉस 19 का घर, ‘असेम्बली रूम’ बना सबसे बड़ा आकर्षण

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर आएंगी नजर

सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार शो में चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी अशनूर कौर भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी।
21 साल की अशनूर ने टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक रिपोर्ट में भी यही कहा गया है कि अश्नूर के माता-पिता चाहते हैं कि मेकर्स ध्यान दें कि उनकी बेटी को नेगेटिव लाइट में न दिखाया जाए।

बंगाल