Bigg Boss 19 : कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है। इस सीज़न में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और दोस्ती का दिलचस्प खेल देखने को मिल रहा है, वहीं अब वीकेंड का वार को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार दर्शक सलमान खान को नहीं, बल्कि अरशद वारसी और अक्षय कुमार को शो की कमान संभालते देखेंगे। खास बात यह है कि अरशद पूरे 18 साल बाद बिग बॉस से जुड़ने जा रहे हैं, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं।
अरशद वारसी का बिग बॉस से है खास रिश्ता
साल 2006 में जब बिग बॉस का पहला सीजन शुरू हुआ था, तो उसके होस्ट कोई और नहीं बल्कि अरशद वारसी थे। उनके अंदाज़ और मज़ेदार होस्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि इसके बाद शो की कमान शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और फिर सलमान खान जैसे सितारों ने संभाली। अब 18 साल बाद अरशद दोबारा मंच पर लौट रहे हैं।
अक्षय और अरशद की जोड़ी
इस बार वीकेंड का वार सिर्फ अरशद ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार भी होस्ट करते दिखाई देंगे। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस में पहुंचेंगे। दर्शकों को अक्षय और अरशद की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने का मौका मिलेगा, जो पहले भी ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज़ में नजर आ चुकी है।
सलमान खान क्यों नहीं होंगे मौजूद?
सलमान खान पिछले कई सालों से बिग बॉस के लिए दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। लेकिन इस बार वे ‘वीकेंड का वार’ का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है, जिसकी वजह से सलमान इस हफ्ते शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
ये भी पढ़े – कुनिका सदानंद और कुमार सानू के रिश्ते पर बेटे अयान ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
अरशद वारसी की बिग बॉस (Bigg Boss 19) में वापसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि अरशद का मज़ाकिया और अलग अंदाज़ शो में नई ऊर्जा लेकर आएगा। वहीं अक्षय कुमार की मौजूदगी से वीकेंड का वार और भी एंटरटेनिंग बनने वाला है।

