Akanksha Awasthi News: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान और उनके साथियों पर एक व्यवसायी ने 11.50 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। सीमा शुल्क निकासी के व्यवसाय से जुड़े हितेश कांतिलाल अजमेरा (52) ने पंतनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में झूठी कहानी गढ़ने का आरोप
शिकायत के अनुसार, पीड़ित व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने स्टूडियो के मालिकाना हक, शोहरत और 200 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त लोन का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के पति विवेक कुमार ने बिहार के बेतिया इलाके में एक गोदाम में 300 करोड़ रुपये नकद होने की झूठी कहानी सुनाई।
पुलिस ने धाराओं में केस दर्ज किया
5 जुलाई 2024 को बेतिया जाते समय विवेक कुमार मिठाई लेने के बहाने कार से उतरे और फिर वापस नहीं आए। बाद में उनका मोबाइल भी बंद हो गया। कुछ दिन तक आरोपी बहाने बनाकर संपर्क में रहे, लेकिन बाद में सभी गायब हो गए। पीड़ित का कहना है कि भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। आखिरकार 28 जनवरी, 2026 को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वासघात की धाराओं के आधार पर मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

