B Praak threat: सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले गैंगस्टर ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया है और एक सप्ताह में 10 करोड़ रुपये की मांग की है। मामले में एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी गई है।
मैसेज में कॉलर आरजू बिश्नोई है जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है, वो इस समय विदेश में छिप कर बैठा है। यह है मैसेज- “हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए, वरना वना मिट्टी में मिला देंगे।” सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है जिनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं।
पहले कॉल फिर वॉयस मैसज
बताया जा रहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया। लेकिन दिलनूर ने कॉल नही उठाया। 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल किया गया। दिलनूर की पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उसने कॉल उठाई, लेकिन बात जब अजीब लगी, तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया।
हिट हुए बी प्राक के गाने
बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, उनका असली नाम प्रतीक बच्चन है। वो अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर है। म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने संगीत निर्माता के तौर पर शुरूआत की. फिर ‘मन भरया’ से गायक बने और ‘केसरी’, ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।
कैसी है प्राक की पर्सनल लाइफ
सिंगर बी प्राक के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। वह आध्यत्म से भी जुड़े हुए हैं. उन्हें अकसर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: BMC चुनाव में मिली जीत पर PM मोदी ने सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, कहा- महाराष्ट्र का धन्यवाद

