• होम
  • मनोरंजन
  • राजकुमार राव की गैरहाजिरी पर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, धार्मिक भावना भड़काने का केस

राजकुमार राव की गैरहाजिरी पर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, धार्मिक भावना भड़काने का केस

Rajkumar Rao
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2025 10:33:20 IST

Rajkumar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक विवादास्पद मामला है। अभिनेता ने हाल ही में पंजाब के जालंधर कोर्ट में सरेंडर किया। मामला धार्मिक भावनाएं भड़काने से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट की सुनवाई में पेश न होने के चलते अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला अभिनेता के एक पुराने बयान या प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि राजकुमार राव द्वारा की गई टिप्पणी या प्रस्तुति ने एक धार्मिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज हुई और कोर्ट में मामला पहुंचा। राजकुमार राव निर्धारित तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। इस वारंट के बाद अभिनेता ने जालंधर कोर्ट में खुद को सरेंडर किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी, लेकिन साथ ही अगली सुनवाई में समय पर पेश होने की चेतावनी भी दी गई।

कब का हैं मामला?

बता दें कि राजकुमार राव फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का हिस्सा थे। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। श्रुति हासन के साथ राजकुमार राव स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। फिल्म के पोस्टर पर राजकुमार राव भगवान शिव का रूप धारण किए नजर आए थे। बाइक पर सवार थे, जिसपर उत्तरप्रदेश का नंबर था। पोस्टर में एक्टर ने रुद्राक्ष की माला पहनी थी और सिर पर चांद लगाया हुआ था। जिसके बाद लोगों के बीच धार्मिक भावना भड़काने का उनपर आरोप लगा था।

राजकुमार राव की प्रतिक्रिया

इस मामले पर अब तक राजकुमार राव की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि अभिनेता कानून का सम्मान करते हैं और न्याय प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगे। वे किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखते थे।

ये भी पढ़े: Noida: नोएडा में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, स्कूल के बाहर से कार में खींचाकर ले गए