Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी, कपूर परिवार और ससुर ऋषि कपूर से जुड़े कई किस्सों पर खुलकर बातें की।
आलिया और रणबीर कपूर ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। चार साल बाद 2022 में दोनों ने शादी की और उसी साल उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। आलिया ने बताया कि उन्हें कपूर खानदान से जुड़ने का असली एहसास एक खास मौके पर हुआ था।
राज कपूर की 100वीं जयंती पर महसूस हुआ रिश्ता
शो में आलिया ने कहा, “जब तक आप किसी रिश्ते का हिस्सा नहीं बनते, तब तक आपको उसकी गहराई का एहसास नहीं होता है । मुझे ये जुड़ाव तब महसूस हुआ जब हमने राज कपूर जी की 100वीं जयंती का बड़ा आयोजन किया था। उस वक्त मैंने सोचा कि मेरी बेटी राहा, राज कपूर जी की परपोती हैं। ये पल मेरे लिए बेहद खास था।”
ऋषि कपूर संग गुज़ारे पल किए याद
आलिया ने अपने दिवंगत ससुर ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों का भी ज़िक्र किया और बताया कि फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अच्छा वक्त बिताया था। आगे कहा, उस समय मेरी और रणबीर की डेटिंग शुरू नहीं हुई थी। लेकिन ऋषि जी रोज़ शाम को हमें बाहर ले जाते थे। उनके पास कहानियों का खज़ाना था और हम सब साथ में डिनर करते थे। उनकी बातें आज भी याद आती हैं और उनकी बहुत कमी महसूस होती है।
ये भी पढ़े – Box Office Clash : दशहरे पर 4 बड़ी फिल्मों में टक्कर, जानें किस फिल्म ने मारी बाजी…
आलिया (Alia Bhatt) ने पहली बार खुलकर बताया कि कपूर खानदान का हिस्सा बनने और परिवार से जुड़े रिश्तों ने उनकी ज़िंदगी को किस तरह से बदल दिया है।

