होम = मनोरंजन = Alia Bhatt सोशल मीडिया अकाउंट करना चाहती हैं डिलीट, जानें वजह

Alia Bhatt सोशल मीडिया अकाउंट करना चाहती हैं डिलीट, जानें वजह

by | Jan 31, 2026 | मनोरंजन

Alia Bhatt News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट करने की बात कही है। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है।

आलिया ने प्रेग्नेंसी और मदरहुड पर क्या कहा

इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपने मदरहुड और सोशल मीडिया को लेकर बात की। आलिया ने बताया कि प्रेग्नेंसी और राहा के आने के बाद उनकी लाइफ में कैसे बदलाव आया। एक्ट्रेस ने कहा, “यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। यह नौ महीनों में होता है। आप अपनी बॉडी और अपने माइंडसेट में बदलाव महसूस करते हैं, लेकिन जब आप अपने बच्चे को लाइफ में आते हुए देखते हैं, तो उस चेंज का स्केल बहुत गहरा होता है कि पहले जैसा बनना लगभग मुश्किल हो जाता।” 

सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं आलिया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “कई बार ऐसा होता है जब मैं सुबह उठती हूं, सोचती हूं कि ठीक है। मैं बस अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर देना चाहती हूं और एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे। मैं इस चीज में बार-बार उलझना नहीं चाहती। मुझे पता है कि इससे उन सभी लोगों से मेरा कॉन्टेक्ट टूट जाएगा, जो शुरुआत से ही मेरे साथ हैं। इसलिए मैं ऐसा चाहकर भी नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें: Mardaani 3 Review:’मर्दानी 3′ में रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, जानिए कैसी है फिल्म की कहानी