Akshay Kumar: बीते दिन गणपति विसर्जन के बाद, मुंबई के जुहू चौपाटी पर रविवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी वहां सफाई करते दिखे।
एक्टर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी के साथ मिलकर बीच की सफाई की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। जिसे देख यूजर्स ने एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार कुछ वॉलेंटियर्स के साथ मिलकर बीच पर फैले कूड़े को थैलों में डालते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं IANS से बातचीत करते हुए अक्षय ने कहा कि, ‘ज्ञान हमें सिखाता है कि हमें स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी बात पर जोर देते हैं, ये सिर्फ बीएमसी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है..’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार कुछ वॉलेंटियर्स के साथ मिलकर बीच पर फैले कूड़े को थैलों में डालते हुए नजर आ रहे हैं. बातचीत करते हुए अक्षय ने कहा कि, ‘ज्ञान हमें सिखाता है कि हमें स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी बात पर जोर देते हैं, ये सिर्फ बीएमसी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है..’
वीडियो को देख अब यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं..
एक ने लिखा कि, ‘आपको सैल्यूट..’
दूसरे ने कहा, ‘अक्षय कुमार के लिए रिस्पेक्ट है..’
एक यूजर ने कहा कि, ‘अच्छी बात है, ऐसा सबको करना चाहिए..’
हालांकि इसी बीच कुछ लोग एक्टर को ट्रोल करते भी दिखे। उन्होंने कहा कि, ‘लगता है किसी मूवी का ट्रेलर आने वाला है..’ एक ने लिखा, ‘सब ढोंग है..कैमरे के सामने दिखावा..’
ये भी पढ़े : Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, भारत पर सीधा-सीधा प्रभाव, सूतक काल इतनी बजे से होगा शुरू

