होम = मनोरंजन = Bhooth Bangla Song: तांत्रिक अवतार में दिखे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का पहला गाना आया सामने

Bhooth Bangla Song: तांत्रिक अवतार में दिखे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का पहला गाना आया सामने

by | Feb 25, 2026 | मनोरंजन

Bhooth Bangla Song: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टर और रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक भी जारी कर दी है। ‘राम जी जाकर भला करेंगे’ शीर्षक से आए इस गाने के टीजर ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

तांत्रिक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

जारी किए गए गाने में अक्षय कुमार एक तांत्रिक के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास भूतों का जमावड़ा दिखाया गया है, जो गाने को एक अलग ही माहौल देता है। वीडियो में हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ हल्का-सा डर का एहसास होता है, वहीं अक्षय के एक्सप्रेशंस दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं।

गाने की धुन और बीट्स भी काफी आकर्षक हैं। टीजर देखने के बाद फैंस पूरे गाने का इंतजार कर रहे हैं, जो कल रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह अपने ‘भूतों’ के साथ तैयार हैं और दर्शकों से भी तैयार रहने को कहा।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक

‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनकी पिछली फिल्म जॉली एलएलबी 3 को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी, ऐसे में अब दर्शकों को उनकी इस हॉरर-कॉमेडी से ज्यादा उम्मीदें हैं।

आने वाली अन्य फिल्में

‘भूत बंगला’ के अलावा अक्षय कुमार की कई और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इनमें वेलकम टू द जंगल और हैवान जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

ये भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali: क्या सच में संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? टीम ने दिया अपडेट

बंगाल