होम = मनोरंजन = कल्कि से बाहर होने के बाद मिला गोल्जन चांस, दीपिका बेटी संग मुंबई में करेंगी शूटिंग

कल्कि से बाहर होने के बाद मिला गोल्जन चांस, दीपिका बेटी संग मुंबई में करेंगी शूटिंग

by | Sep 27, 2025 | मनोरंजन

Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद उन्होंने तय किया है कि वह अब 8 घंटे से अधिक शूटिंग नहीं करेंगी। इसी कारण से उनके हाथ से कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स निकल गए। पहले संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें प्रभास की फिल्म स्पिरिट से रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को ले लिया। वहीं कल्कि 2 के मेकर्स ने भी 20 दिन की शूटिंग के बावजूद दीपिका को बाहर कर दिया।

लेकिन इन झटकों से दीपिका का करियर नहीं थमा। अब उन्हें एक बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिल गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने एक टॉप हॉलीवुड एजेंसी को हायर किया है।

विन डीजल संग दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका

साल 2017 में दीपिका ने हॉलीवुड डेब्यू किया था फिल्म XXX: Return of Xander Cage से। अब वह इसी फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार भी उनके साथ मुख्य भूमिका में विन डीजल नजर आएंगे।

मुंबई में ही होगी शूटिंग

दीपिका ने साफ कर दिया है कि बेटी दुआ की वजह से वह देश से बाहर लंबी शूटिंग शेड्यूल नहीं कर पाएंगी। इसलिए फिल्म का पूरा शूट मुंबई में ही किया जाएगा। मेकर्स ने दीपिका की इस शर्त को मानते हुए लोकेशन यहीं फाइनल की है।

‘द व्हाइट लोटस’ ठुकराया

हॉलीवुड के चर्चित शो द व्हाइट लोटस सीजन 3 के लिए भी दीपिका को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मातृत्व (Motherhood) को प्राथमिकता देते हुए यह प्रोजेक्ट नहीं किया।

शाहरुख संग फिर दिखेंगी

हॉलीवुड फिल्म के अलावा दीपिका, शाहरुख खान के साथ किंग में भी नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म उनकी और शाहरुख की नौवीं ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।

ये भी पढ़ेरानी मुखर्जी की बेटी आदिरा को क्यों नहीं मिली नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में एंट्री? मां संग न आ पाने पर हुई भावुक

दीपिका (Deepika Padukone) भले ही कुछ फिल्मों से बाहर हो गई हों, लेकिन उनके करियर के दरवाजे अब भी बड़े अवसरों से खुले हैं और इस बार उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर चमकने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

बंगाल