होम = मनोरंजन = अभिनव कश्यप ने फिर किया सलमान पर वार, परिवार संग लगाए गंभीर आरोप

अभिनव कश्यप ने फिर किया सलमान पर वार, परिवार संग लगाए गंभीर आरोप

by | Sep 19, 2025 | मनोरंजन

Abhinav Kashyap : बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अभिनव कश्यप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक्टर सलमान खान और उनके परिवार को लेकर ऐसे बयान दिए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

अरबाज खान पर सीधा निशाना

अभिनव कश्यप का एक हालिया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने सलमान के भाई अरबाज खान को लेकर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। वायरल हो रहे 31 सेकंड के इस वीडियो में कश्यप कहते हैं कि “अरबाज गधा, निकम्मा और चोर है। उसको कुछ नहीं आता। मेरा हक और क्रेडिट तक इन लोगों ने छीन लिया है।”

यही नहीं, निर्देशक ने खान परिवार की सोच को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह लोग “जिहादी मानसिकता” से काम करते हैं और अक्सर खुद को बेवजह सफाई देने में लगे रहते हैं। कश्यप ने अभिनेता के पिता सलीम खान पर भी तंज कसा और कहा कि बिना पूछे ही वह बीफ खाने जैसी बातों पर सफाई देने लगते हैं।

बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर सवाल

अपने बयान में अभिनव ने सलमान खान की चैरिटी संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संस्था के जरिए किए जाने वाले काम केवल “प्रभाव और दिखावे” के लिए होते हैं।

‘दबंग’ के बाद से विवाद

गौरतलब है कि साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से अभिनव कश्यप ने निर्देशक के तौर पर धमाकेदार एंट्री की थी। हालांकि, इसके बाद बनी ‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ में उन्हें जगह नहीं मिली। तब से लेकर अब तक उनका खान परिवार से विवाद लगातार सामने आता रहा है।

ये भी पढ़े75 की उम्र में शबाना आजमी का ग्रैंड सेलिब्रेशन, रेखा-माधुरी संग लगाया ठुमका

अभिनव (Abhinav Kashyap) के इस नए बयान ने सोशल मीडिया पर गर्मागर्मी बढ़ा दी है। जहां उनके समर्थक उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनके शब्दों को विवाद भड़काने वाला बता रहे हैं।