Kantara Chapter 1 : होम्बले फिल्म्स की बहुचर्चित फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर दर्शकों के बीच हलचल मचाने के लिए तैयार है। साल 2022 में आई कांतारा ने न केवल कन्नड़ बल्कि पूरे देश में तहलका मचाया था और 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब इसके प्रीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
फिल्म का ट्रेलर इस सोमवार, यानी 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में दर्शकों तक पहुंचेगी।
हिंदी ट्रेलर से जुड़ेंगे ऋतिक रोशन
होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि हिंदी दर्शकों के लिए ट्रेलर लॉन्च किसी और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन करेंगे। पोस्टर में ऋतिक को ‘शिवा’ के डमरू की गूंज के साथ दिखाया गया है। फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा “जब प्रकृति की ताकत सुपरस्टार की चमक से मिलती है।”
फैंस का मिला जबरदस्त रिएक्शन
इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे। कई लोगों ने इसे “सबसे सही फैसला” बताया, तो कुछ ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा “अब तो बजट आसमान छू लेगा।” ऋतिक के फैंस के लिए यह ट्रेलर लॉन्च किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
ऋषभ शेट्टी ने किया पोस्ट
फिल्म के एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे महानायक ऋतिक सर। अब ‘कांतारा’ की आवाज गूंजेगी पूरे विश्व में।
When the force of nature meets the fire of a Superstar 🔥
The Hindi Trailer of #KantaraChapter1 will be unveiled by the phenomenal @iHrithik Sir.More legends. More languages.
The roar of #Kantara will now echo across the world. Stay tuned!#KantaraChapter1Trailer drops on… pic.twitter.com/IGOWv7CmlK— Rishab Shetty (@shetty_rishab) September 20, 2025
दिलजीत दोसांझ भी जुड़े थे
इससे पहले, गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी कांतारा चैप्टर 1 के लिए विशेष म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया है। अब ऋतिक रोशन की एंट्री से फिल्म की चर्चा और भी बढ़ गई है।
ये भी पढे़ – शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, अस्पताल पहुंचे बिग बॉस फेम विशाल पांडे
क्या ट्रेलर रिलीज का समय
फिल्म (Kantara Chapter 1) का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह प्रीक्वल भी अपने पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगा।

